Loading...

🇺🇸 अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने बेबाकी से अपनी बात रखी

जयपुर

🇺🇸 अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने बेबाकी से अपनी बात रखी

Follow us

Share

अमेरिका मजबूत डेमोक्रेसी का उदाहरण है जहां लीडर, पत्रकार एवं अन्य अपनी बात आसानी से कह सकते हैं

 

विपरीत विचारधारा के बावजूद मुलाकात

एम. खान, जयपुर (रॉयल पत्रिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी दोनों विपरीत विचारधारा के लिए जाने जाते हैं।

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के समय:

  • राष्ट्रपति ट्रंप ने ममदानी को वामपंथी मुस्लिम कहा और जनता से उन्हें हराने की अपील की।

  • ट्रंप ने धमकाया भी था कि यदि ममदानी चुनाव जीतते हैं तो न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक दी जाएगी।

  • ममदानी ने राष्ट्रपति ट्रंप को तानाशाह कहा और इजराइल का एकतरफा साथ देने की खुलकर आलोचना की।

न्यूयॉर्क की जनता ने ममदानी को भारी बहुमत से जिताया। इस जीत के बाद भारत जैसे देश में सोचा गया कि अब ममदानी के साथ अच्छा नहीं होने वाला है। लेकिन इसी बीच अमेरिकी डेमोक्रेसी की खूबसूरती एवं मजबूती की तस्वीर सामने आई।

व्हाइट हाउस में पत्रकार वार्ता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क मेयर ज़ोहरान ममदानी को व्हाइट हाउस में मिलने बुलाया और साथ मिलकर पत्रकार वार्ता की।

  • राष्ट्रपति ट्रंप ने: ममदानी की तारीफ की, उन्हें न्यूयॉर्क के विकास के लिए योग्य लीडर बताया और साथ मिलकर काम करने का वादा किया।

  • मेयर ममदानी ने: न्यूयॉर्क के विकास और जनता के भले के लिए साथ चलने और मदद लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं होने की बात की।

इजराइल पर बेबाक आलोचना

पत्रकार वार्ता में, राष्ट्रपति ट्रंप की उपस्थिति में, ममदानी ने बेबाकी से अपनी बात रखी।

ममदानी ने साफ-साफ कहा कि इजराइल अमेरिकी फंडिंग और हथियारों की मदद से फिलिस्तीनियों का जिनोसाइट (genocide) कर रहा है जो कतई सही नहीं माना जा सकता है।

ट्रंप ने ममदानी के द्वारा तानाशाह कहे जाने पर भी बुरा मानने से इनकार कर दिया। पत्रकारों ने भी खुलकर सवाल पूछे और जवाब लिए।

अमेरिकी लोकतंत्र की मजबूती

इसीलिए अमेरिका की डेमोक्रेसी बहुत मजबूत और देश शक्तिशाली है। दूसरे काफी देशों में सत्ता के विरोध में और स्वतंत्रता से अपने विचार रखने के अधिकार छीने जा रहे हैं या छीन लिए गए हैं।

जबकि अमेरिका में नस्ल, धर्म, जाति, समुदाय के आधार पर कोई पक्षपात नहीं किया जाता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।