झालावाड़ में मेघवाल महासभा के तत्वावधान में नव वर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
फिरोज खान वारसी-
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)।झालावाड़ शहर के वेदांता होटल में 12 जनवरी को मेघवाल महासभा के तत्वावधान में नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार आरपीएस, झालावाड़ रहे। जिन्होंने एकजुट रहकर कार्य करने व शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र राज सिंह मेघवाल द्वारा की गई। मेघवाल ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठित रहकर कार्य करने से हर कार्य सफल हो जाता है। इसलिए सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि बेहतर को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं मंच का संचालन कोटा संभाग अध्यक्ष सांवरलाल मेघवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बाबूलाल मेघवाल भी मौजूद रहे। जिन्होंने महासभा की झालावाड़ इकाई का धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यक्रम में अतिथियों एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया, साथ रक्तदान शिविर का आयोजन करके एक नवाचार किया गया है। सभी को सीख लेकर इस तरह के कार्य करने चाहिए, वही कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश मेघवाल कोला वाले की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार छोटे बड़े कार्यक्रमों में भी रक्तदान कर पुण्य कमाया जा सकता है और आज मेघवाल महासभा द्वारा यह पहल शुरू की गई है जो पूरी तरह से सफल रही। इस दौरान कार्यक्रम में उदयपुर संभाग अध्यक्ष प्रहलाद मेघवाल, कोटा संभाग अध्यक्ष सांवरलाल मेघवाल, कोटा जिला अध्यक्ष अशोक मेघवाल, झालावाड़ जिला अध्यक्ष सोनू कैटरर्स, चित्तौड़ जिला अध्यक्ष राधा किशन मेघवाल, झालावाड़ जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मेघवाल, ओम करेलिया, उदय मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि पूर्व फौजी ओम मेघवाल दुर्गा शंकर मेघवाल, सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं रक्तदान में अहम भूमिका बुरन खेड़ी के युवाओं की रही जहां प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश कुमार मेघवाल बुरनखेड़ी के आहवान पर रामगंज मंडी महामंत्री हंसराज मेघवाल बुरन खेड़ी के तत्वावधान में युवाओं ने खराब मौसम होने के बावजूद झालावाड़ पहुंचकर रक्तदान किया व रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
