जेएलएन में नया मेडिसिन ब्लॉक हुआ शुरू
अजमेर,(रॉयल पत्रिका)। अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में बुधवार से मेडिसिन ब्लॉक की नई बिल्डिंग की विधिवत शुरुआत कर दी है। मेडिसिन यूनिट के रेजिडेंट व डॉक्टर्स अब यहीं पर बैठेंगे। पुरानी बिल्डिंग से मेडिसिन यूनिट के डॉक्टर्स का सारा सामान नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले चरण में केवल ओपीडी ही संचालित की जा रही है। नई बिल्डिंग में RGHS व पर्ची काउंटर, दवा काउंटर, ब्लड सैंपल कलेक्शन, ईसीजी रूम व इंजेक्शन रूम की व्यवस्था की गई है। अभी इस बिल्डिंग में मरीजों की भर्ती शुरू नहीं होगी। आईपीडी को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
प्रिंसिपल और अधीक्षक ने देखी व्यवस्था –
नई बिल्डिंग में मेडिसिन ओपीडी शुरू होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे की ओर से नई बिल्डिंग में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सभी स्टाफ को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज या उनके परिजनों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। नई बिल्डिंग में साफ सफाई रखने के लिए भी निर्देश दिए।
प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल समरिया ने बताया कि नई मेडिसिन ब्लॉक में आज से ओपीडी की शुरुआत कर दी है। इसे लेकर आज व्यवस्थाओं को चेक किया गया है। मरीज के सीटिंग अरेंजमेंट को भी चेक किया गया। दवा काउंटर, आरजीएस और पर्ची काउंटर को भी चेक किया है। मरीज को और बेहतर व्यवस्था मिले इसे लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। ओपीडी में जो भी जांच होती थी वह सभी जांच इस बिल्डिंग में भी होंगे।
अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि कई मरीजों को नई मेडिसिन ओपीडी की जानकारी नहीं है। इसके लिए पुरानी बिल्डिंग में एक हेल्प डेस्क तैयार की गई है। जहां मेडिसिन के मरीजों को नई बिल्डिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ एक डायरेक्शन स्टीकर भी सभी जगह लगा दिए गए हैं। जिससे कि किसी को भी समस्या ना हो।
नई बिल्डिंग में आकर मरीज हुए खुश
मरीज मूमल राठौड़ ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में काफी समस्या होती थी। पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग काफी बेहतर है। बैठने तक की व्यवस्था की गई है। मरीज इससे काफी कंफर्टेबल होगा।
महिला मरीज ज्योति कंवर ने बताया कि नई बिल्डिंग में आज दिखाने आए हैं। बिल्डिंग में काफी साफ सफाई रखी हुई है। भीड़ में अब खड़े होने की जरूरत नहीं है। नई बिल्डिंग में आकर अच्छा लग रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
