पूज्य सिंधी पंचायत सेक्टर 19 प्रताप नगर में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के प्रताप नगर सेक्टर 19 में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पूज्य सिंधी पंचायत की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें गौरव आहूजा अध्यक्ष, सुरेश लखपतानी महासचिव, दीपक धनवानी कोषाध्यक्ष, नरेश केवलानी उपाध्यक्ष और अरुण गंगवानी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में साध्वी तरुणा दीदी द्वारा सत्संग किया गया एवं भजनों द्वारा उपस्थित लोगों के दिल को आनंदित कर दिया। इस हर्षोल्लास के माहौल में उपस्थित लोगों ने साध्वी जी के वचनों से प्रेरणा प्राप्त की। इस कार्यक्रम में प्रताप नगर के अध्यक्ष वासुदेव हासनानी, पूज्य सिंधी पंचायत सेक्टर 17 प्रताप नगर के अध्यक्ष गुलाब कोरानी, चेटीचंड मेला समिति 2025 के कोषाध्यक्ष दीपक दुलानी, दौलत सरनानी मातृशक्ति प्रताप नगर की कुसुम कोमल, निशा, रिया , निशिका, तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। नई कार्यकारणी को सभी लोगों ने बधाई दी और उपस्थित लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की और आशा ही नहीं बल्कि विश्वास व्यक्त किया कि वह समाज के उत्थान के लिए उत्कर्ष कार्य करेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
