नई दिल्ली: 10 साल पुराना आधार अपडेट करना जरूरी! वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी और पेन्शन
महत्वपूर्ण आधार कार्ड अपडेट:
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से ज़्यादा पुराना हो गया है, तो आपको इसे अपडेट करवाना बेहद ज़रूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आने वाले समय में कई सरकारी सेवाओं और लाभों से वंचित रह सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आधार री-वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है, इसके क्या फायदे हैं, और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे अपडेट किया जा सकता है।
आधार कार्ड अपडेट क्यों जरूरी है:
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक यूनिक डिजिटल पहचान पत्र है, जो अब लगभग हर सरकारी और गैर-सरकारी सेवा से जुड़ चुका है। चाहे वो बैंक अकाउंट खुलवाना हो, LPG सब्सिडी लेना हो, या फिर राशन कार्ड से जुड़ी योजनाएं हों – हर जगह आधार जरूरी हो गया है।
आधार ऑथेंटिकेशन नहीं हो इसलिए जरूरी है अपडेट:
लेकिन पिछले 10 वर्षों में आपके बायोमेट्रिक या डेमोग्राफिक डेटा (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो आदि) में बदलाव हो सकता है। कई बार लोगों के चेहरे में बदलाव, फिंगरप्रिंट की पहचान में दिक्कत या नाम में टाइपो जैसी गलतियां सामने आती हैं। ऐसे में री-वेरिफिकेशन न करवाने पर OTP न आना, आधार ऑथेंटिकेशन फेल होना या सरकारी लाभ रुकना आम हो गया है।
UIDAI का दिशा-निर्देश:
UIDAI ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर सभी आधारधारकों से आग्रह किया है कि जिनका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है, वे अपना आधार अपडेट जरूर करवा लें। खासकर अगर आपने इस अवधि में कोई अपडेट नहीं करवाया है। यह एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है, लेकिन इससे जुड़ी सरकारी सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रहें, इसके लिए यह बेहद अहम है।
आधार अपडेट में किन जानकारियों को री-वेरिफाई करना होता है:
बायोमेट्रिक जानकारी में फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतलियों की स्कैनिंग, फोटो शामिल है तो वहीं डेमोग्राफिक जानकारी में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल ID (यदि है), इन जानकारियों का सही होना जरूरी है, क्योंकि अधिकतर सेवाओं में आधार से OTP वेरिफिकेशन होता है।
किन सरकारी सेवाओं पर पड़ सकता है असर:
यदि आपने आधार अपडेट नहीं करवाया है और कोई जानकारी गलत है या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल हो रहा है, तो जिन सेवाओं पर असर पड़ सकता है उसमें राशन कार्ड और PDS से अनाज मिलना बंद हो सकता है। एलपीजी सब्सिडी रुक सकती है। बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) फेल हो सकता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
