Loading...

नेमीचन्द कायथ पिछले कई वर्षों से कर रहे समाज सेवा के कार्य

Jaipur

default-image

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के शिव नगर घाटगेट निवासी नेमीचन्द कायथ पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य करते आ रहे हैं। वे बताते हैं कि जब वे कक्षा आठ में थे तब से ही वह बच्चों को प्रतिदिन को कुछ समय अध्ययन करवाना, समाज में सामाजिक मुद्दों यथा- कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा की रोकथाम, दहेज प्रथा को रोकना, बाल विवाह को रोकना, बीच में पढ़ाई छोड़ चुकी अनियमित एवं अनामांकित छात्राओं के माता-पिता को अपनी बेटियों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलवाना, भूमि विवाद, जातिवाद वेश्यावृति,अवैध शराब की बिक्री रोकथाम, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से रोकना, उन्हें इससे होने वाली हानियों के बारे में बताना, तथा साथ ही में ड्राप आउट स्टूडेंट को पुनः शिक्षा की ओर अग्रसर करने के कार्य करते आ रहे हैं। वे समय समय पर अभियान चला कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ से महिला, बच्चों, बुज़र्गो को उनका फायदा दिलवाना जैसे निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2019 से निजी विद्यालयों में कमज़ोर वर्ग और वंचित वर्ग के बालकों/बालिकाओं को शिक्षा के लिए जागरुक करने के कार्य निरन्तर करते आ रहे हैं। इस के अलावा वे कई सरकारी व निजी स्कूलों पुस्तकालयों अलग-अलग संस्थाओं के विभिन्न मंचों पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम व गतिविधियों वहीं जैसे बैठके, सेमिनार, कार्यशालाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य गतिविधियां आयोजित करवाना, कार्यक्रमों एवं बैठकों में भाग भी ले रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।