Loading...

लापरवाही बनी बच्चों की मौत का कारण

झालावाड़

Follow us

Share

डॉ. तोहीद

सुकेत/कोटा, (रॉयल पत्रिका)। पूर्व मंत्री कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने झालावाड़ स्कूल में हुए हादसे को लेकर गहरा दुख जताते हुए इस पूरे घटनाक्रम में बड़ी लापरवाही की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जब स्कूल के बच्चे अध्यापकों को बता रहे थे कि छत से कंकड़ गिर रहे हैं। तो उसे वक्त स्कूल खाली क्यों नहीं करवाया गया। जर्जर स्कूलों को लेकर लगातार शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग ढ़िढोरा पीट रहा है कि 200 करोड रुपए से जर्जर स्कूल की इमारतों को ठीककरवाया जा रहा है। तो यह हादसा कैसे हो गया इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शांति धारीवाल ने की है। वहीं उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।