Loading...

नीतू गुप्ता इनरव्हील क्लब बारां की अध्यक्ष घोषित

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। वर्तमान अध्यक्ष सीमा अग्रवाल  के अनुसार इनरव्हील क्लब के सत्र 2025 -26 के अध्यक्ष के नाम की घोषणा चार्टर प्रेसिडेंट ललिता टोंग्या ने की। सर्व प्रथम क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट जिला प्रमुख उर्मिला जैन व बिंदु मारू ने नीतू गुप्ता का नाम रखा, चित्रा जैन ,मृदुला मारू एवं अन्य सभी सदस्यों द्वारा समर्थन के साथ आगामी अध्यक्ष के नाम को सर्व सम्मति प्रदान की गई। जिला प्रमुख उर्मिला जैन, ललिता टोंग्या, सीमा अग्रवाल द्वारा तिलक माला से नीतू गुप्ता का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने मुँह मीठा कराया। साथ ही इसी दिन क्लब द्वारा एक सेवा कार्य भी किया गया जिसमें राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद केलवाड़ा में सनचलित महर्षि वाल्मीकि आश्रम एवम विद्यालय में  रहने वाले बच्चों को खाद्य सामग्री,चादर ,चप्पलें, बर्तन वन्य रोजमर्रा की सामग्री भेंट की। इस कार्य में संस्था के सदस्यों का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में संस्था सचिव किरण जैन, अनिता सेठी,इंद्रा गालव,त्रिशला जैन ,मंजू बंसल,चन्दा ठाकुरिया,सुलेखा जैन,नेहा गुप्ता आदि सभी पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे।\

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।