Loading...

नेशनल टैलेंट सर्च के पोस्टर का विमोचन

जयपुर

Follow us

Share

मुसलमानों के शैक्षणिक और आर्थिक विकास पर 25 वर्षीय रोडमैप तैयार

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सी-स्कीम स्थित एक होटल इंडिया प्राईड में सोमवार को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी), राजस्थान की ओर से सेमिनार का आयोजन हुआ।

इसमें पदाधिकारियों ने ‘भारतीय मुसलमानों के शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए 25 वर्षीय रोडमैप’ की जानकारी दी। साथ ही मुस्लिमों के शैक्षणिक और आर्थिक विकास पर भी जोर दिया।

पोस्टर विमोचन और रोडमैप की मुख्य बातें

इस मौके पर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार, राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के महासचिव शेख हाजी निजामुद्दीन व साहित्यकार फारूक आफरीदी सहित अन्य अतिथियों ने नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया।

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने संगठन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
  • फैयाज अहमद अंसारी ने बताया कि रोडमैप प्लान के तहत देशभर में रोजगार मेला लगानेआवासीय विद्यालय खोलने की योजना है।

इस अवसर पर हनीफ टांकजयपुर कलस्टर हैड मकबूल अली नकवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।