Loading...

नारी तू नारायणी: ऑपरेशन सिंदूर विजय भव – वर्क संस्था ने मनाया गौरव पल

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ रिलीजन एंड नॉलेज (वर्क), जयपुर की महिला शाखा ने ध्रुव मार्ग, तिलक नगर में “नारी तू नारायणी: ऑपरेशन सिंदूर विजय भव” नामक एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया। वर्क प्रवक्ता सैयद असगर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में वर्क की महिला-पुरुष सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं शामिल हुईं। वर्क की महिला हेड आलिया रहमान ने कहा कि हमारे देश की वीरांगनाओं और सेना ने पाकिस्तान को उसकी ही जमीन पर घुसकर महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई करते हुए एक गौरवपूर्ण उदाहरण पेश किया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। वर्क की एक्जीक्यूटिव लुबना फिरदौस ने ऑपरेशन सिंदूर के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह सैन्य अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से किया गया था। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की। वर्क प्रवक्ता सैयद असगर अली ने विस्तार से बताया कि भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरिदके, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुज़फ़्फराबाद में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व युद्ध था, जिसमें पारंपरिक हथियारों के बजाय ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग हुआ। भारतीय वायुसेना ने नूर खान और रहीमयार खान हवाई अड्डों पर हमले कर पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुँचाया। अली ने बताया कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वर्क हेड लाइक हसन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने अपनी ताकत और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर होना पड़ा। कार्यक्रम में डॉक्टर तसनीम, जियाउर्रहमान, डॉक्टर मलिका, रुबीना तबस्सुम, जॉन्टी भाई, यूसुफ खान, शाहिद खान, राशिद खान, इरशान अहमद, नाजनीन, शरफुद्दीन, गुलफाम सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।