मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने दरगाह नाजिम बिलाल खान का किया इस्तकबाल
अजमेर, (रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी, अजमेर की ओर से दरगाह नाजिम बिलाल खान का गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने यू. डी. खान के नेतृत्व में दरगाह नाजिम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात की और सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी साझा की। बैठक में सोसाइटी और दरगाह कमेटी के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। नाजिम साहब ने सोसाइटी को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया, वहीं सोसाइटी ने भी दरगाह कमेटी को हर तरह से समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई। भविष्य में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने पर सहमति बनी। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी की गतिविधियों में दरगाह कमेटी का हमेशा सहयोग मिलता रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सोसाइटी के प्रमुख सदस्य उमरदराज खान, अकरम सिद्दीकी, अख्तर फारूकी, अजहर फारूकी, मुहम्मद रऊफ खान और नवेद चिश्ती उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने दरगाह नाजिम बिलाल खान का आभार व्यक्त किया और आगे भी आपसी सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
