Loading...

मुस्लिम वेलफेयर एण्ड एज्यूकेशन समिति ने अपनी वेबसाइट शुरू की

अजमेर

Follow us

Share

अजमेर, (रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम वेलफेयर एण्ड एज्यूकेशन समिति ने रविवार को हुई बैठक में अपनी वेबसाइट का शुभारंभ किया है। जिससे समिति द्वारा आयोजित प्रतिभावान बच्चों को सम्मान समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में सहूलियत होगी। समिति के उमर दराज खान ने बताया कि जिले के मुस्लिम प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसको मद्देनज़र रखते हुए समिति की वेबसाइट का शुभारंभ इंसाफ अली, आरपीएससी के पूर्व उप सचिव सैयद गयासुद्दीन चिश्ती, कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एस.एम. अकबर व ग्राम पंचायत गगवानों के सरपंच असलम खान द्वारा किया गया। खान ने बताया कि वेबसाइट से प्रतिभा सम्मान में शामिल होने के लिए बच्चों को ऑनलाइन आवेदन करने में सुविधा रहेगी। समिति की बैठक में सैयद रब नवाज जाफरी, एस.एम. फारुकी, अकरम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मोहसिन खान, यासीन सिलावट, नजाकत खान व नावेद चिश्ती आदि कई लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।