पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे कलाम की पुण्यतिथि पर बारां में होगा मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। डॉ. कलाम जन सेवा संस्थान बारां की जिला बैठक बुधवार 25 जुन को डॉ.मजीद मलिक कमांडो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बेठक में आगामी 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कोटा संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सह संयोजक माजिद सलीम ने बताया कि इस सम्मेलन में शिक्षा, केरियर गाइडेंस, नशा मुक्ति, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा, व्यक्तित्व निर्माण, समाज सेवा, कौमी एकता सहित अनेक विषयो पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में कोटा संभाग के लगभग 300 प्रबुद्धजन जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग, वकील, इंजीनियर, डॉक्टर, राजकीय अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर, समाज सेवी, प्रतिष्ठित एवं युवा वर्ग शिरकत करेगा। निजी आवास पर हुई इस बैठक में मांगरोल नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नाहीदा बेगम, पूर्व वाइस चेयरमैन अशफ़ाक अंसारी, अंता ईदगाह सदर रसूल मोहम्मद, राकमा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशफ़ाक खान, पूर्व वक्फ चेयरमैन जाकिर मंसूरी, पूर्व चेयरमैन हाजी लियाकत अली मेव, इकबाल खान अंता, केलवाडा से शेख आबिद, छीपाबड़ौद के पूर्व सरपंच महफ़ूज़ अली, अटरू से एडवोकेट अमीनुद्दीन, बारां से मोहम्मद अशफ़ाक भैय्याजी, डॉ. मुश्ताक अहमद अंसारी, इकबाल नेता, वाजिद सलीम, शाहिद इकबाल भाटी सहित आयोजन समिति के सदस्य मोजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
