मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर कमेटी ने 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया
हिंडौन (रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित प्रतिभा एवं सम्मान समारोह रविवार को गणेशम रिसोर्ट हिंडौन सिटी में संपन्न हुआ जिसमें करौली जिले की लगभग 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल जाटव रहे विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हारून खान, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा, करौली के पूर्व चेयरमैन अमीनुद्दीन, टोडाभीम के पूर्व प्रधान मुकेश मीना, सेकेट्री राजस्थान मदरसा बोर्ड सऊद अख्तर, रेडियोग्राफर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष वकी अहमद, मुस्लिम एजुकेशन एवं वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष अंसार खान, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद सहित विभिन्न अतिथि उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हारून खान ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि करौली जिले के दो यतीम बच्चों की प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकंडरी तक की समस्त पढ़ाई का खर्चा अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघटन उठाएगा एवं समाज से भी आग्रह किया कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऐसे गरीब एवं अनाथ बच्चों को चिन्हित कर उनकी समस्त पढ़ाई का खर्चा समाज के जिम्मेदार लोग उठाए। कर्मचारी महासंघ के प्रयास से जयपुर में भी अब्दुल कलाम आजाद फाउंडेशन द्वारा बनाए गए मुस्लिम हॉस्टल के बारे में भी समाज को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रतिभाओं की भ्रूण हत्या नहीं होनी चाहिए। प्रतिभाओं को समस्त संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में संघटन पूरा प्रयास करेगा। पूर्व सेकेटरी मदरसा बोर्ड सऊद अख्तर ने समाज में शिक्षा के उत्थान के लिए हर संभव मदद करने को कहा एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली मुस्लिम छात्रवृत्तियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। रेडियोग्राफर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष वकी अहमद ने राजस्थान पैरामेडिकल कॉन्सिल द्वारा संचालित विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स के बारे में छात्रों को जानकारी दी एवं उन्हें मेडिकल के क्षेत्र में हर संभव मदद करने की कहा कार्यक्रम का मंच संचालन हाशिम ने किया ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
