Loading...

दिल्ली विस्फोट के बाद भारत के साथ खड़े हुए मुस्लिम देश

नई दिल्ली

Follow us

Share

 

आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज

अबूधाबी/रियाद/तेहरान। नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद मुस्लिम देशों ने भारत के साथ एकजुटता जताई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि वह हिंसा और आतंकवाद की सभी गतिविधियों को अस्वीकार करता है। सऊदी अरब ने भी विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारत को अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही कतर, मालदीव और दोस्त ईरान ने भी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

UAE ने आतंकवादी हमले की निंदा की

यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वह इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से की जाने वाली सभी प्रकार की हिंसा और आतंकवाद को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है। मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों, भारत सरकार और जनता के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सऊदी अरब ने जताया समर्थन

नई दिल्ली स्थित सऊदी अरब के दूतावास ने एक बयान में कहा कि किंगडम दोस्त भारत के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है। दूतावास ने पीड़ितों के परिवारों, भारत गणराज्य की सरकार और जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के जल्दी ठीक होने और भारत व उसके दोस्त जैसे लोगों की सुरक्षा की कामना की गई है।

भारत के साथ खड़ा हुआ ईरान और मालदीव

  • ईरान: नई दिल्ली में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक बयान में कहा कि इस्लामी गणराज्य कार विस्फोट की घटना में कई भारतीय नागरिकों की मौत और घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त करता है। दूतावास पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

  • मालदीव: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में हुई दुखद मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना। मालदीव इस कठिन समय में भारत की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।