मुस्लिम समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 25 जोड़ो ने एक साथ पढ़ी निकाह
ओलमाओं ने शादियों में फिजूल खर्ची व गैर शरई काम रोकने पर जोर दिया
मोहम्मद यासीन
पाली (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक संस्था मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति पाली की और से पाली में तीसरी बार मात्र एक रुपए में आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 25 जोड़ो का एक साथ निकाह करवाया गया। अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर व संयोजक जाकिर गौरी ने बताया कि यह आयोजन हैदर कॉलोनी स्थित गरीब नवाज तालीमी सोसायटी ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस सामूहिक सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों से मात्र एक रुपए लेकर निकाह करवाया गया। समिति के प्रवक्ता मोहम्मद खालिद कादरी ने बताया भामाशाहों के सहयोग से समिति द्वारा दुल्हन को 21 घरेलू आइटम गिफ्ट दिए गए। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब जयपुर से तशरीफ लाए तथा पाली के विधायक भीमराज भाटी व प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक तथा ओलमा हजरात विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समिति के मीडिया प्रभारी सैयद अबूबकर व सदाकत अंसारी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेठी के चांद संजरी, शकील नागौरी, जहिर मकरानी, सत्तार पठान, इकबाल मोयल, इंसाफ साता वाले, अरबाज अज्जू, वाहिद अशरफी, परवेज अंसारी, शरीफ भाटी, सलीम फ्रूट वाले, गुड्डू भाई, फकीर मोहम्मद चढ़वा, यासीन सबावत, अय्यूब सुलेमानी, शाहिद पिन्नू, अनवर हुसैन सोजत, सलीम भाई मुबल्लिग, इकबाल भाटी, फारूक रंगीला, हाजी मोहम्मद सोलंकी, हाफिज तहसीन रजा, गुड्डू भाई रामपुर वाले, असगर कुरैशी, इस्माइल गौरी, जावेद जिलानी, मकबूल चूड़ीगर, नौशाद केजीएन आदि का सहयोग रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
