Loading...

Munmun Dutta broke all the rules on the release of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, said this by posting a video

mumbai

Follow us

Share

दिलीप जोशी का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो में फिलहाल एक हॉरर सीक्वेंस चल रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि इस हफ्ते ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो इस हफ्ते बार्क की टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर भी रहा था. वहीं पिछले कुछ समय से शो में ‘बबीताजी’ का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से गायब है. बीते दिनों यह खबरें भी सामने आईं कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने पूरे 14 साल बाद इस शो को छोड़ दिया है. अब इन रूमर्स के बीच एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है.

मुनमुन दत्ता ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर शूटिंग कर रही हैं. वीडियो में उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है. इस वीडियो में मुनमुन दत्ता गजब के एक्सप्रेशंस देती भी दिख रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘अफवाहें हमेशा सच नहीं होती.’ मुनमुन दत्ता के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत से ही इस शो से जुड़ी हुई हैं. इस शो में उनका किरदार काफी पसंद भी किया जाता है.

मुनमुन दत्ता के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन

टीवी न्यूज (TV News) के मुताबिक मुनमुन दत्ता के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बबीता जी, TMKOC के सबसे बड़ा फैन होने के रूप में मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है – कृपया शो को कभी मत छोड़िए, 10 साल के लिए भी नहीं… 20 साल के लिए भी नहीं, आप TMKOC की धड़कन हैं. आप हर शो में जो ग्रेस और लाइट लेकर आती हैं, वह बहुत सराहनीय है.’

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।