Loading...

अकीदत और मातमी माहौल के साथ निकले मोहर्रम का जुलूस

पाली

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। शहर में रविवार को मुस्लिम समाज ने ताजिये का पर्व गमगीन महौल में मनाया। पाली जिला मुस्लिम समाज के कार्यक्रम संयोजक शकील अहमद नागौरी ने बताया की रविवार दोपहर 3 बजे पीठ का मोहर्रम केरिया दरवाजा से लाइसेन्सदार हाजी मोहम्मद उमर लोहार के नेतृत्व में अपने मुकाम से ढ़ोल, नगाड़ो,  जांज व ताशों के साथ शहनाई की मातमी धुन बजा कर कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन व अब्बास अलमदार

मस्जिदों में उमड़े मोमीन, इबादत कर किया शहीदाने कर्बला को याद

जिला मुस्लिम समाज पाली के जॉइंट सेकेट्री हसन भाटी ने बताया मोमिनो ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रोजा रख कर इबादत के लिए मस्जिदों की और रुख किया। शहर की मस्जिदों में जगह जगह तकरीर, नात खवानी पढ़ी गई। महिलाओ दुवारा घरो में मिलाद व तकरीरी मजलिसे सजाई गई व् कर्बला के शहीदों को याद किया गया। मोमिनो दुवारा मस्जिदों में जिक्रे इमाम हुसैन कर के जंगनामा पढ़ा गया और तिलावते कुरान एवं नमाज अदा कर शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की।

दूसरी तरफ मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के मेला संयोजक मोहम्मद रफ़ीक अब्बासी ने बताया कि जुलुस में अखाडा मीर अजीम घोसी वाड़ा लाईसेंसदार सलमान रोशन अली मोयल व उस्ताद चाँद मोहमद घोसी अखाड़ा शेख चिराग के लाइसेन्सदार हाजी फकीर मोहम्मद चढ़वा जंगीवाड़ा के लाइसेन्सदार हाजी गुलाम नबी पिंजारा भेरूघाट के अब्दुल सत्तार पठान, मोहम्मद फारूक पठान  की कयादत में अखाड़े के शगिर्दो ने अखाड़े के हैरत अंगेज करतबो का पर्दशन किया जिसमे डान पट्टा, लकड़ी की चाल, शमशीर चलाना, तलवार का वार और ढ़ाल का बचाव प्रमुख़ रूप से रहे। इस दरमियान आम जन शाबाश तेरे उस्ताद को, बहुत खूब, जैसे जुमले बोलकर अखाड़ों के शगिर्दो व अखाड़ों के उस्तादों का हौसला अफजाई करते रहे। अखाड़ों के पट्टो दुवारा अली का लश्कर या इमाम या हुसैन, जैसे जोशीले नारे लगाकर कर्बला के मंजर की याद ताजा करवा दी।

वही मुस्लिम समाज कार्यक्रम संयोजक शक़ील अहमद नागौरी ने बताया कि इस दरमियान मोहर्रम आहिस्ता आहिस्ता इंच दर इंच अपने मकाम की और बढ़ता गया। कुछ ही मिनट में तय हो जाने वाला रास्ता केरिया दरवाजा से जाकिर हुसेन रोड 7 से 8 घण्टो में तय हो सका। रास्ते में हिन्दू मुस्लिम श्रद्धालुओ में मोहर्रम के नीचे से गुजरने की होड़ मची रही। जगह जगह श्रद्धा अनुसार मोहर्रम पर फूल माला, नोटों के सेहरा, सूखे मेवो  के सेहरा, मिठाई आदि का नजराना पेश कर हजरत इमाम हुसैन से अपने अपने दुख दर्दो से निजात दिलाने की फरियाद पेश की व अपने व अपने परिजनों की अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

पीठ का मोहर्रम बाद्शाह का झण्डा पहुचने पर मोहर्रम चुडिगर भी चुडिगर मोहल्ला से लाइसेन्सदार मोहम्मद शाहिद पिनु  के नेतत्व में मुथो का बास से होकर पीठ के मोहर्रम के साथ होकर गजानन्द मार्ग, माणक जी के नोहरे के पास होते हुए जंगीवाड़ा पहुँचा। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगो ने जगह-जगह दूध, शर्बत, छबील, मिठाई, हलीम व तरह तरह के पकवान बना कर लोगो को शीरनी के रूप में तकसीम किया गया। मुस्लिम समाज के लोगो ने जगह जगह अखाड़ों के लाइसेन्सदार जहाँ दूसरी तरफ मोहर्रम खेरादियांन लाईसेंसदार मोहम्मद इकबाल खेरादी नवलखा रोड से चलकर सिपाहियो का बस, भिश्ती गली, गुलजार चोक,गंछो का बास होकर जंगीवाड़ा पहुच कर पलटन के मोहर्रम के लाईसेंसदार मोहम्मद इल्यास कुरैशी साथ होकर पीठ के मोहर्रम,व् चुडिगर मोहर्रम के साथ होकर जंगीवाड़ा चोक,बोम्बे फेल्ट,से होकर डागा जी के मकान ,दाल मिल,होकर पुराना बस स्टेण्ड ,नवलखा रोड जाकिर हुसैन चौक पहुँके।

जहाँ दूसरी तरफ जूनी पाली का मोहर्रम लाईसेंसदार मोहम्मद मोहम्मद सलीम पिंजारा, सोमनाथ रोड,प्यरा चोक होकर जाकिर हुसेन चोक कर सम्पन हुआ।

संचालन व्यवस्था इनके जिम्मे रही

इस मौके पर चाक चौबंद रही संचालन की व्यवस्था मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन के सहयोग से जुलूस के संचालन में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी, सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों की मदद से विशेष रूप से व्यवस्था की। जिसमे सहयोग करने वाले कमेटी के सदस्यों ने दोपहर 3 बजे से समापन में मोहर्रम संचालन में सहयोग करते हुए सभी मोहर्रम को कार्यक्रम समापन स्थल डॉ जाकिर हुसैन प्याऊ तक पहुचाया। इस जुलूस के समापन पर जिला मुस्लिम समाज सदर जहां पर पाली जिला मुस्लिम समाज सदर मोहम्मद हकीम, हाजी मेहबूब टी, मोहम्मद सलीम मिस्कीन, राजू भाई रंगरेज, मेहबूब भाई धानवाला, हाजी युनश मोगी, हाजी रियाज अली , हाजी मोहम्मद अल्ताफ, हाजी याकूब के द्वारा 1100 किलो दूध की छबील मोहब्बत का शर्बत बना बनाई गई।  जिसको मुस्लिम समाज के लोगों को वितरण किया गया। मोहर्रम संचालन में पाली शहर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के  सदर अजीज फौजदार, अनवर भाई सोजत वाला,  रमजान सामरिया, यासीन रॉयल, मकसूद अली, इमरान शेख,  राजू रंगरेज,  आमीन अली रंगरेज़, तालिब अली, अकरम खिलेरी, पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खत्री, शहजाद शेख, हाजी इंसाफ सोलंकी सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगो ने व्यवस्था में सहयोग किया। अंत में जिला मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद हकीम भाई ने जिला प्रशासन का आभार जताया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।