MPPSC ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 जून से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
वैकेंसी डिटेल्स :
- यूआर : 10 पद
- एससी : 6 पद
- एसटी : 7 पद
- ओबीसी : 9 पद
- ईडब्ल्यूएस : 3 पद
- कुल पदों की संख्या : 35
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
- वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस
- न्यूनतम 10वीं पास
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- ड्राइविंग टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
सैलरी :
- 5200-20200 + 2800 ग्रेड पे के अनुसार
- समय – समय पर अन्य अलाउंस दिए जाएंगे।
फीस :
- जनरल, अन्य राज्य : 500 रुपए
- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
- पोर्टल चार्ज : 40 रुपए
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- मैट्रिकुलेशन (10वीं) सर्टिफिकेट
- योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- स्कैन किए गए सिग्नेचर
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- मपेज पर “रजिस्ट्रेशन फॉर न्यू यूजर्स” के लिंक पर क्लिक करें।
- नाम और अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
- फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
