Loading...

खड़गे की भेजी चादर लेकर अजमेर पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी,  इंजि० इंसाफ आजाद रहे मौजूद

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

अजमेर(रॉयल पत्रिका)। इंजीनियर इंसाफ आज़ाद एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली एवं इंचार्ज गुजरात के निजी सचिव हरीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अजमेर शरीफ दरगाह पर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की ओर से एक विशेष चादर पेश की गई। यह चादर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और इंजीनियर इंसाफ आज़ाद द्वारा पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ दरगाह पर पेश की गई। चादर पेश करते समय नेताओं ने देश में भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द्र और शांति के लिए दुआ की। यह पहल कांग्रेस पार्टी की धर्मनिरपेक्षता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाती है। इस अवसर पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “अजमेर शरीफ की दरगाह सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और मानवता का प्रतीक है। खड़गे की ओर से चादर पेश कर हम उनकी भावना और संदेश को आम जनता तक पहुंचाना चाहते हैं।” इंजीनियर इंसाफ आज़ाद ने भी इस मौके पर कहा कि “अजमेर शरीफ का संदेश हमें सिखाता है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलना होगा।” कांग्रेस पार्टी का हमेशा यह प्रयास रहता है कि देश के विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दिया जाता रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।