मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना गलतागेट ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए शातिर चोर नदीम अहमद उर्फ मजला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (RJ-14-DZ-6688) बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2025 को परिवादी सैय्यद नाजिम अली निवासी गुलशन नगर, सैय्यद कॉलोनी, गलतागेट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी मोटरसाइकिल दिनांक 10 जून की रात 11 बजे से 11 जून की सुबह 7 बजे के बीच उनके घर के सामने से चोरी हो गई। इस पर थाना गलतागेट पर मुकदमा संख्या 191/2025 धारा 303 (2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसके लिए थानाधिकारी उदय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल विनोद व कुलदीप शामिल थे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे से भी कम समय में मुल्जिम नदीम अहमद उर्फ मजला (उम्र 30 वर्ष), निवासी बांस की पुलिया, सैय्यद कॉलोनी, गलतागेट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
