Loading...

राष्ट्रीय कार्यशाला में मोहम्मद नासिर ने किया सवाई माधोपुर का प्रतिनिधित्व

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। आरएससीईआरटी निदेशक श्वेता फोगटिया के आदेश पर राजस्थान के 28 शिक्षकों ने मिडिल स्टेज कक्षा में व्यावसायिक शिक्षा हेतु केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षण संस्थान भोपाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 11.2.025 से 13.02.025 में मोहम्मद नासिर अध्यापक राजकीय  उच्च माध्यमिक विद्यालय, मखौली ब्लॉक सवाई माधोपुर ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक प्रभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार जैन ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा के तीनों आयामों जीवन रूपी मशीनों के साथ काम और मानव सेवाओं को साथ समझाने के लिए एक शिक्षक बच्चों के आस पास के परवेश से पौधे, जानवर, मानव और सूक्ष्म जीव के जीवन रूपों के उदाहरण, मशीनों के डायग्राम और मॉडल से और स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों के उदाहरण लेकर, शिक्षक समुदाय को साथ लेकर,गतिविधियों से 3h की समझ (हैंड, हेड, हार्ट) तक समझ विकसित कर सकता है। प्रशिक्षण के समापन पर डॉक्टर दीपक पालीवाल संयुक्त निदेशक केंद्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान भोपाल ने कहा कि एन ई पी 2020 के अनुसार नए दौर में व्यावसायिक शिक्षा की महती आवश्यकता है इस प्रशिक्षण का उद्देश्य भी यही है की मिडिल स्टेज पर बच्चों पर अपनी पसंद के व्यवसाय में लगाव पैदा कर आने वाले समय में अकादमी शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक रूप से बच्चे हुनर बंद बने जिससे वह राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके।सवाई माधोपुर से मोहम्मद नासिर ने इस प्रशिक्षण में अपनी बात रखते हुए कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कुछ व्यावसायिक स्किल भी डेवलपमेंट होना चाहिए। जैसे इलेक्ट्रीशियन, फीटर, प्लंबरिंग, कबाड़ से जुगाड़, अनूप योगी सामग्री से उपयोगी सामग्री का निर्माण करना आदि। इस प्रशिक्षण में उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यवसाय से संबंधित एक बेहतरीन गतिविधि का आयोजन भी करवाया।प्रशिक्षण में किचन गार्डन मशीनों से परंपरागत और नए दौर के नए व्यवसाय के साथ व्यावसायिक शिक्षा के तीनों आयामों पर प्रशिक्षण कक्षा और कक्ष के बाहर प्रैक्टिकल रूप से सीखने का अवसर मिला। इसके लिए डॉक्टर वीके जैन डॉक्टर वीएस मेहरोत्रा प्रोफेसर आरके पाठक डॉ विनोद यादव प्रोफेसर पूनम विरैया दीक्षा चौरसिया, असिस्टेंट प्रोफेसर संध्या जाट और केंद्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने विचारों से अवगत कराया डायट सवाई माधोपुर के प्रभाग अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने केंद्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान भोपाल का धन्यवाद आभार प्रकट किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।