Loading...

मोहम्मद नासिर गुजरात में पर्यावरण संरक्षण अवार्ड से हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। अर्ली बर्ड्स आईएएस और ज्ञान लाइव के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 का आयोजन रविवार को अगाना बैंक्विट हॉल गिफ्ट सिटी गांधीनगर गुजरात में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से नवाचारी शिक्षकों व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मखौली ब्लॉक सवाई माधोपुर जिला सवाईमाधोपुर में कार्यरत शिक्षक मोहम्मद नासिर को पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा  कार्यकम में पुलकित जोशी सचिव, डॉ वीरेंद्र रावत, नसीम बानो खोखर, अश्विन प्रजापति, अमर चौधरी, चेतन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मोहम्मद नासिर को इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से शिक्षा साहित्य पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित होकर जिले और ब्लॉक का मान बढ़ाते आ रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।