Loading...

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का राजसमंद—देवगढ़ का दौरा किया

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शनिवार को राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और अर्जुनगढ़ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अर्जुनगढ़ स्थित श्री देवनारायण मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सामाजिक समर्पण का परिचय देते हुए एक निर्धन परिवार के घर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। जिले में पधारने पर मंत्री का जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।