मेमण सादीया ने 10वीं में 93.17% लाकर पुरे जिले का नाम रोशन किया
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। कहते है हुनर किसी का मोहताज नहीं होता और मंजिल पाने के लिए की जाने वाली कोशिश सपनों को जरूर साकार करती है। हम बात कर रहे है हरीऑम विद्यालय की छात्रा मेमण सादीया बानु पुत्री हाजी मोहम्मद यासीन जो सांचौर मेमण समाज के सक्रेटरी है। जो अपनी लाडली बिटीया को शिक्षा के क्षेत्र में आगे पढ़ाना चाहते है। मेमण सादीया ने 10वीं परीक्षा में 93.17 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता-पिता, स्कूल एवं मेमण समाज का नाम रोशन किया है। सांचौर की बेटी मेमण सादीया ने कहा कि आज कल लोग कहते है, बेटी परिवार पर बोझ है लेकिन में आगे बढ़कर देश की सेवा करना चाहती हू, लेकिन मे कहती हू बेटी से परिवार महकता है, बेटीया देश की शान है। मेमण सादीया की माता ताहीरा बानु एवं परिवार ने इस मौके पर खुशी जाहिर की मुंह मीठा करवाकर खुशी व्यक्त की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
