Loading...

दरगाह हज़रत कमरुद्दीन शाह साहब झुंझुनूं में  कायमखानी कौम की बैठक आयोजित। 

झुंझुनूं

Follow us

Share

झुंझुनूं (रॉयल पत्रिक) दरगाह हज़रत कमरुद्दीन शाह साहब झुंझुनूं में आज 8 जून 2025 को कायमखानी कौम की एक मीटिंग बुलाई गई । क्योंकि कि दिनांक 14 जून 2025 को सुबह 9 बजे नवाब कायम खां डे यहां दरगाह शरीफ झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा। साथ ही नवाब मोहम्मद खां ही झुंझुनूं नगर को बसाने वाले हैं, इस पर भी चर्चा की जाएगी। मीटिंग में निम्न लिखित कायमखानी सरदारों ने शिरकत की  – जनाब मोहम्मद हफ़िज़ खां पूर्व सरपंच , कप्तान लियाकत अली धनूरी, कप्तान लियाकत खां किडवाना पूर्व सरपंच, जनाब मोहम्मद मुंसफ खां कोलिंडा, कप्तान लाल खां सीरयसार, एसएम/एलटी अली हसन खां धनू री, इंस्पेक्टर मोहम्मद सद्दीक खां चैनपुरा, कप्तान अय्यूब खां गांगियासर,  जनाब गुलज़ार फौजी , जाकिर खां झुंझुनूवाला नुआ, एसएम मनवर खां खुडाना, एसएम अय्यूब खां माखर, एसएम युनुस खां, अब्दुल गफ्फार खां भीमसर, सूबेदार  सरवर खान पीथूसर , जनाब लियाकत खान, उमेद खां कोलाली, जनाब भंवर अली खां, बशीर खान जी जाबासर, कप्तान मोहम्मद रफीक खां सेना मैडल गिड़ानिया, कप्तान मोहम्मद मुस्तफा खान , सूबेदार मोहम्मद रफीक खान झंजोत, जनाब  सलीम खान, इंतजार खां हुकूमपुरा, अब्दुल रऊफ खान, अरबाज खान, जनाब एजाज नबी खां सज्जादानसीन दरगाह हज़रत कमरुद्दीन शाह साहब हाजिर रहे। इनके साथ ही जनाब मोहम्मद रफीक प्रिंसिपल साहब और एमअर आवेश खान ने भी शिरकत की। सभी मोअजीज लोगों ने 14 जून को नवाब कायम खां डे पर ज्यादा से ज्यादा नफरी कौम कायमखानी की यहां झुंझुनूं में संजीदगी के साथ हाजिर होने , कौम की बेहतरी और नवाब मोहम्मद खां संस्थापक झुंझुनूं के बाबत चर्चा में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करवाने का भरोसा दिलाया है।आखिर में कामयाबी के लिए दुआ के साथ मीटिंग का समापन हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।