इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू की बैठक सम्पन्न
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू की आम सभा की बैठक अंसारी वाटर पार्क, रतनगढ़ रोड, चूरू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सुधारक और शिक्षाविद अब्दुल सत्तार अंसारी ने की।सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई कि सोसाइटी को ज़िला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए काम करना चाहिए ताकि समाज में अमन, शांति और भाईचारे का माहौल कायम रहे। बैठक में वक्फ बिल पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि इस मुद्दे पर सोसाइटी की ओर से एक ज्ञापन तैयार कर प्रशासन को सौंपा जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है जो शीघ्र ही ज्ञापन प्रस्तुत करेगी। शिक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि स्कूलों के रिजल्ट आने के बाद होनहार बच्चों के लिए एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके और दूसरे बच्चे भी प्रेरित हों।एक प्रस्ताव यह भी आया कि क्राउड फंडिंग के माध्यम से जरूरतमंद और ग़रीब लोगों की मदद की जाए। इस प्रस्ताव को अंतिम निर्णय के लिए कार्यकारिणी पर छोड़ दिया गया। बैठक में हाजी चांद मोहम्मद छिपा और उम्मेद खान डीडवाना की मगफिरत के लिए दुआ की गई। बैठक में अध्यक्षता कर रहे अब्दुल सत्तार अंसारी के साथ-साथ शौकत अली खान झारिया (पूर्व एडिशनल कमिश्नर), अयूब खान (रिटायर्ड एडिशनल एसपी), हाजी याकूब थीम, डॉ एफ एच गौरी, डॉ एम एम शेख, सैयद आरिफ कमाल, रियाज खान, डॉ शमशाद अली, डॉ कादिर, प्रिंसिपल आरिफ खान, उस्मान अंसारी, रमजान खान समेत कई प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे।
इसके अलावा डॉ गफ्फार खान, मोहम्मद सादिक खान, गुलाम मोहिउद्दीन, सलीम खान, मोहम्मद अली पठान, आरिफ खान अखान, मुजस्सियम भाटी, समीर खान, मोहम्मद वसीम भाटी, करामत अली खान, ओवैस कुरैशी, मोहम्मद आरिफ खां मुनयान, उस्मान लीलगर, हबीब डायर, इरफान अंसारी आदि लोग भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रिंसिपल आरिफ खान ने किया और संस्था के अध्यक्ष शौकत अली खान झारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
