ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां के लिए हुई बैठक
पाली (रॉयल पत्रिका) ईद मिलादुन्नबी ﷺ की तैयारियों को लेकर अंजुमन सीरतुन्नबी की अहम बैठक सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी की अध्यक्षता में नाड़ी मोहल्ला स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारीयो ने आगमी 4-5 सितम्बर को जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्ग, सजावट, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और शांति-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में सदर हाजी रफीक गौरी, सेकेट्री हाजी सईद अंसारी, सैय्यद रमजान सर, शकील अहमद नागौरी, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, महबूब खान खिंवाड़ा, इंसाफ सोलंकी, ज़ाकिर गोरी, मकसूद अली चूड़ीगर, जावेद जिलानी, फारूक रंगीला, हाजी इसराइल खत्री, नजीर खान सिंधी, समीर गोरी, आमीन गोरी सहित कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
