Loading...

मेडिकल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन ‌

Jaipur

Follow us

Share

रतनगढ़ सीएमएचओ टीम की शानदार जीत, डॉ इदरीस बने मैन ऑफ द सीरीज

चूरू, (रॉयल पत्रिका)।  जिला मुख्यालय पर स्थित ‌सेठाणी के जोहडा सरदारशहर रोड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट ‌ का‌ चार दिवसीय मैच का फाइनल मैच हुआ। जिसमें मेडिकल प्रीमियर लीग में रतनगढ़ सीएमएचओ की शानदार जीत चूरू  पि. डी. यू. मेडिकल कॉलेज को 11 ओवर से हराया। डॉ. इदरिश बने मैन ऑफ द सीरीज रहे। चूरू के सेठाणी जोहड़ में आयोजित मेडिकल प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल मुकाबला रतनगढ़ सीएमएचओ की टीम ने जीत लिया। चूरू मेडिकल कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए 12 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में रतनगढ़ सीएमएचओ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मुमताज अली ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं मेडिकल क्षेत्र के कर्मचारियों को तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक है। विजेता टीम के कप्तान संग्राम सिंह को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम को 5100 रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। डॉ. इदरिश खान को मैन ऑफ द सीरीज और रंजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. मनोहर भाटिया, मेडिकल कॉलेज के डिप्टी प्रिंसिपल डॉ. गजेंद्र सक्सेना और अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान जयपाल,‌ डॉ अजय कुमार,डॉ प्रदीप, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ अख्तर खान, ‌ डॉ पुष्पा खारड़िया,‌ महम्मुद राणा‌, आसिफ खान विजन समेत काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। भामाशाह व सहयोग कर्ताओं को भी सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर, बल्लेबाज, कमेंटेटर और फील्डर को भी सम्मानित किया गया। जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने डांस किया और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अहसान गोरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।