Loading...

मरहूम हाजी अब्दुल लतीफ कागजी की पुण्यतिथि पर लगाया चिकित्सा शिविर

जयपुर/सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के मरहूम हाजी अब्दुल लतीफ कागजी की पुण्यतिथि पर इटर्नल हॉस्पिटल के सहयोग से एएल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ अबुल हसन कागजी ने दी जानकारी के अनुसार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने ए एल पैराडाइज सांगानेर में लगे इस मेडिकल एवं आई कैंप में शुगर, बीपी, ईसीजी, सीबीसी की जांचे फ्री की गई। एवं चश्मे और दवाइयां भी फ्री वितरण की गई। इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बालक एवं रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक, यूनानी पैथी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा जांचें की गई। इस निशुल्क चिकित्सा कैंप में पिछले कैंप की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही थी। पिछली बार 1400 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया था। डॉक्टरों के प्रति विश्वास भी था। जो सबसे बड़ी बात है।। इसी वजह से इस बार करीब 2000 के लगभग मरीजों ने लाभ उठाया। मरीजों के लिए माकूल व्यवस्थाएं की गई थी।साथ में सभी मरीजों को नाश्ता पानी भी कराया गया। यह कैंप सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक लगना था। लेकिन ज्यादा मरीज आने की वजह से इस कैंप को 5:00 बजे तक बड़ा दिया गया। सभी डॉक्टरों ने सेवांए दी। देसी इलाज के विशेषज्ञ पहलवान एवं वेद जी के चेम्बर्स पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। इस कैंप के लिए सांगानेर की जनता साल भर इंतजार करती है। क्योंकि यहां पर जनता के लिए मन पसन्द व्यवस्थाएं की जाती हैं। जनता का उत्साह देखते हुए ए एल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ट्रस्ट के डायरेक्टर अबुल हसन कागजी ने बताया कि साल में दो बार कैंप लगाने की व्यवस्थाएं की जा रही है। जिससे सांगानेर की जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले और हमारे बाबूजी का जो सपना था जनता की सेवा करने का उसका भी हमें मौका मिलेगा। क्योंकि बाबूजी आज भी हमारे दिलों में सांगानेर की जनता के खयालों में बसे हुए हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।