अंतर्राष्ट्रीय मनो स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सा कैम्प का आयोजन
बारां (रॉयल पत्रिका)। अंतर्राष्ट्रीय मनो स्वास्थ्य दिवस पर इन्हरव्हील क्लब द्वारा मानसिक विमंदित बच्चों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे क्लब अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि बारां जिले मे मानसिक विमंदित बच्चों के लिए संचालित गृह मे क्लब द्वारा स्वास्थ्य जॉच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 60 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा एवं उनको आवश्य परामर्श एवं दवाईयॉ का वितरण किया गया । क्लब सचिव सीमा सिंह ने बताया कि इस शिविर मे डॉ. मणी गोयल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. बृजेश गोयल (कान नाक गला विशेषज्ञ) तथा डॉ. लक्ष्य नागर (फिजिशियन) ने अपनी सेवाऍ प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, कॉलेज विधार्थीयों एवं स्टाफ को सम्बोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष ने कहा कि मानसिक रूप से विमंदित बच्चो को भी विशेष शिक्षा एवं देखभाल के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोडा जा सकता है। उन्होने इन बच्चो के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से इनकी मनो स्थिती मे सुधार के बारे मे कहा। उन्होने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ानाए ज्ञान में वृद्धि करना और प्रयासों को गति प्रदान करना है। उन्होने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 मे इस वर्ष का विषय मानवीय आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है। कार्यक्रम मे क्लब कोषाध्यक्ष मंजू बंसल ने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों (विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओं) को मुख्यधारा मे समायोजन, समाज मे इनके प्रति सकरात्मक सोच का निर्माण, भेदभाव को रोकने, इनके अधिकारों एवं क्षमताओं के बारे मे जागरूकता उत्पन्न करने के उदेश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। बच्चो ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का परिचय किया। कार्यक्रम मे विषय विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि मानसिक विमंदित बच्चो के बीच उपस्थित रहकर उनके साथ वार्तालाप करने एवं उनका मार्गदर्शन करने से बच्चो को प्रेरणा मिलती है। नर्सिंग स्टाफ जगदीश मीणा ने बच्चों को आवश्यक दवाईयॉ वितरित की। कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों ने बच्चो को कैरी बैग व फ्रूट वितरित किये, चिकित्सकों का सम्मान किया तथा दिपावली की शुभकामनाऍ प्रदान की। कार्यक्रम मे विमदिंत गृह के अजय कुमार ने अतिथियो का धन्यवाद प्रदान किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
