Loading...

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान ‌ के अंतर्गत सूचना केंद्र में आयोजित हुई ‘मीडिया राउंड द टेबल’ एक्टिविटी

चूरू

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)।  जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में ‘मीडिया राउंड द टेबल’ एक्टिविटी आयोजित की गई। जिला कलक्टर सुराणा ने प्रेस प्रतिनिधियों से अभियान के विस्तृत जानकारी साझा करते हुए जिले में जलग्रहण गतिविधियों व जल संरचनाओं के संरक्षण से अवगत करवाया। ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ एक जन चेतना इस मौके पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संरक्षण गतिविधियों में समाज, समूह, संगठनों व आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान’ के रूप में महत्वाकांक्षी निर्णय लिया सुराणा ने बताया कि अभियान के सफल आयोजन हेतु मजबूत विभागीय समन्वय स्थापित किया गया है। अभियान अंतर्गत जल शक्ति अभियान- कैच द रैन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, हरियालो राजस्थान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, एक पेड़ मां के नाम आदि अभियानों को सम्मिलित रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी के साथ श्रमदान और जल संरक्षण कार्यक्रम, जल संरचनाओं का निर्माण, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्निर्माण, संस्कृति व परंपराओं से जल संरक्षण को जोड़ना व जल संस्कृति को बढ़ावा देना, कार्यशालाएं और जन संवाद आदि विभिन्न गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। तालाब, बावड़ी, नाड़ी आदि परम्परागत जल स्रोतों पर जन भागीदारी से इन जल स्रोतों की साफ-सफाई, जल एवं पीपल पूजन के साथ समारोहपूर्वक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और कहा कि ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ केवल एक सरकारी परियोजना नहीं, बल्कि यह एक जन चेतना है। यह अभियान राज्य के हर गांव, हर मोहल्ले और हर नागरिक के मन में जल के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करता है। यह अभियान न केवल जल संकट से निपटने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को एक हरित, स्वच्छ और जल समृद्ध राजस्थान सौंपने की और एक ठोस प्रयास है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरु इस अभियान का उद्देश्य राज्य में जल संकट से निपटना और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस अभियान में पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्निर्माण, जल संचयन संरचनाओं के निर्माण, और जल संरक्षण की जन जागरूकता को बढ़ावा देने जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।