मेड़तवाल समाज ने नेत्रदानी अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
डॉ० तौहीद
सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। सुकेत में मेड़तवाल समाज के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सुरली वाले के निधन पर शोकसभा आयोजित हुई। समाजबंधुओं, कस्बेवासियों, व्यापारियों और परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहनलाल गुप्ता के नेत्रदान के बाद परिजनों को शाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति-पत्र दिया गया। समाजजनों ने नेत्रदान को परोपकारी कार्य बताया। इसमें मेड़तवाल वैश्य समाज खैराबाद के महामंत्री कैलाश दलाल, ट्रस्टी रामदयाल कनवाड़ी वाले, राधेश्याम मंडावर वाले, हुकमचंद चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गुप्ता, अशोक पचोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, पूर्व उप प्रधान ललित गुप्ता, रामावतार खरेड़िया, घनश्याम बिरला, शामिल रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
