एम टी एम स्कूल में मेधावी छात्रों को पदक, छात्रवृत्ति और पुरस्कार से सम्मानित किया गया
एम टी एम स्कूल के 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के 129 छात्रों को सम्मानित किया गया। एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में, विभिन्न कक्षाओं के 129 मेधावी छात्रों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
जयपुर। एम टी एम स्कूल के 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के 129 छात्रों को सम्मानित किया गया। एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में, विभिन्न कक्षाओं के 129 मेधावी छात्रों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के सम्मान में पदक, छात्रवृत्ति और टैबलेट प्रदान किए गए। 12th बोर्ड विद्यार्थी मोहम्मद रेहान94.60% ,नोशीन खान 92%और खुशनुमा 90.40% को 90% से अधिक अंक लाने पर टैबलेट दिया गया
10 बोर्ड विद्यार्थी, सुभान आसिम 91.67%, अलीशा बानो 90.83%,लाने पर ट्रॉफी 11000 की स्कॉलरशिप और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
– 5वीं और 8वीं कक्षा के ए ग्रेड लाने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर और अभिभावक को माला पहनाकर सम्मानित किया गया
– 10वीं कक्षा के 60% से 79% तक ट्रॉफी और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 rs स्कॉलरशिप और 85% से अधिक को ₹5100 स्कॉलरशिप तथा 90% से अधिक लाने वाले को ट्रॉफी 11000 स्कॉलरशिप और एक टैबलेट देकर प्रोत्साहित किया
– 12वीं कक्षा के 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एक टैबलेट और एक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इन पुरस्कारों का उद्देश्य छात्रों को उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रेरित करना है। समारोह में सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया, जिन्होंने इन प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धियों को गर्व से देखा। सभी पुरस्कार विजेता छात्रों को बधाई। स्कूल संचालक वसीम खान ने बताया कि एम टी एम स्कूल में पढ़ाई का कुशल प्रबंध किया जाता है इसलिए प्रतिवर्ष छात्र यहां बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। यहां शिक्षा के साथ पर्सनलिटी डवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाता हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
