Loading...

मौलाना आजाद परिवार ने किया आयशा खान का स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

कोटा (रॉयल पत्रिका)। कोटा की धावक बेटी आयशा खान अपने घर लौटीं तो रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें दुआओं और मोहब्बत से नवाजा। ओडिशा के भूवनेश्वर मे 39वां राष्ट्रीय एथलेटिक्स सिल्वर मेडल जीत कर आयी आयशा खानम के स्वागत के लिए मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार के अध्यक्ष शेख बहादुर अली ओर महिला कोर्डिनेटर फरीदा शेख ने आयशा खानम के आवास पर पहुंच शाल ओढाकर स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर माला पहनाकर स्वागत किया। आयशा हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आयशा खान बेटियों और बहनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। जिस तरह आज आयशा खान ने कोटा संम्भाग का नाम रोशन किया है, इसी तरह बाकी लड़कियां भी हिम्मत के साथ आगे बढ़ेंगी और हर क्षेत्र में तरक्की करने के साथ ही देश और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी। संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर सचिव नवीन अग्रवाल ने कहा, “हम जल्द ही देखेंगे की आयशा खान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगी”।मालूम हो कि कोटा के छावनी निवासी मरहूम अब्दुल रहीम की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। और अब उनकी बेटी आयशा ने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर में 39वां राष्ट्रीय एथलेटिक्स सिल्वर मेडल जीता है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।