Loading...

वक्फ (संशोधन) कानून 2025 के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन संपन्न

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर चलाई जा रही राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत 22 मई  को बारां शहर में अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी के नेतृत्व में वक्फ (संशोधन) कानून 2025 के खिलाफ एक विशाल धरना अंजुमन चौराहे पर दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को शहर के सभी मुस्लिम संगठनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त था।प्रदर्शन में प्रमुख वक्ताओ तहफ्फुज़-ए-ओकाफ़ कमेटी के कन्वीनर मौलाना अख्तर नदवी, वक्फ बोर्ड कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी, अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जनरल सेकेट्री आबिद हुसैन अंसारी, मुफ्ती मोहम्मद उमर मजाहिरी, मोलाना इम्तियाज, अशरफ देशवाली, हाजी वसीम अहमद, नासिर मिर्जा, पार्षद जाकिर खान, जाकिर रंगरेज व ख्वातीनो में वाफीया वसीम व नाजिया ने अपने विचार रखे, जिन्होंने वक्फ एक्ट को “असंवैधानिक” और “मुस्लिम समुदाय के धार्मिक व सांस्कृतिक अधिकारों पर हमला” करार दिया। प्रदर्शन के अंत में अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को माननीय राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें एक्ट को रद्द करने की मांग की गई। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और विभिन्न समुदायों के लोगों ने संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक स्वायत्तता की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।ओकाफ कमेटी के प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 के प्रावधान, जैसे गैर-मुस्लिमों को वक्फ बोर्ड में शामिल करना और जिला कलेक्टर को वक्फ संपत्तियों के सर्वे का अधिकार देना, मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा हैं। यह एक्ट संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन करता है, जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देते हैं।

औकाफ कमेटी के कन्वीनर मौलाना अख्तर नदवी ने अपने भाषण में कहा, “वक्फ एक्ट मुस्लिम समुदाय की धरोहर पर सरकारी नियंत्रण की साजिश है। हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई और मांग की कि इस एक्ट को तत्काल रद्द किया जाए।”अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित नहीं था। हिंदू, सिख, ईसाई, और अन्य समुदायों के शांतिप्रिय लोग भी इस धरने में शामिल हुए, जो वक्फ एक्ट को सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के लिए खतरा मानते हैं। आयोजकों ने इसे एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।प्रदर्शन से पहले स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया था, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए।प्रदर्शन बारां शहर में वक्फ एक्ट के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध का हिस्सा था। आयोजकों ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जो इस धरने में शामिल होकर संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक स्वायत्तता की रक्षा के लिए एकजुट हुए। अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी ने कहा, “यह केवल वक्फ की लड़ाई नहीं, बल्कि भारत के संवैधानिक ढांचे और सामाजिक सौहार्द को बचाने की लड़ाई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।