जयपुर में बिरादराने हवारियांन मुस्लिम धोबी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
- 12 जोड़ो ने कबूल किया निकाह, शिक्षा और सादगी का दिया पैग़ाम
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के रामगढ़ मोड़ स्थित करबला मैदान 13 अप्रैल को एक ख़ूबसूरत और सादगी भरे मंज़र का गवाह बना, जहां बिरादराने हवारियांन (मुस्लिम धोबी) समाज की जानिब से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस नेक और क़ाबिल-ए-तारीफ़ पहल में 12 जोड़ों ने निकाह क़बूल कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग इस मुबारक मौके पर शरीक हुए और दूल्हा-दुल्हन को नेक दुआओं से नवाज़ा। निकाह की रस्म एक साथ अदा की गई और सभी दुल्हनों को सामूहिक रूप से विदा किया गया। समाज की जानिब से आए मेहमानों और बारातियों के लिए खाने-पीने का मुनासिब इंतज़ाम किया गया था। इस पूरे आयोजन का सबसे बड़ा मक़सद था महंगी शादियों पर रोक और शिक्षा को बढ़ावा देना। कार्यक्रम के आयोजक सलीम प्रधान ने बताया यह बिरादराने हवारियांन समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन है। हमारा मक़सद है कि शादी जैसे नेक काम में फिज़ूलखर्ची से बचा जाए। जो पैसे बचते हैं, वो बच्चियों की तालीम और बेहतरी पर खर्च किए जाएं। उन्होंने आगे कहा कि हम सबको मिलकर यह समझना होगा कि शादी दिखावे का नहीं, बल्कि सादगी और नेक नीयत का नाम है। अगर समाज इस तरह के आयोजन को अपनाए, तो अमीरी-गरीबी का फ़र्क़ भी मिटेगा और भाईचारा भी बढ़ेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
