Loading...

माशूक अली चिश्ती बने शाह समाज बारां के सदर

Jaipur

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। पंचायत शाह समाज बारां की एक बैठक श्रमिक कॉलोनी तालाब की पाल स्थित शाह समाज के मुस्लिम जमात खाने में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के सदर डॉक्टर वसीम अहमद शाह ने की। बैठक में सदर डॉक्टर वसीम अहमद शाह ने अपना 2021 से 2024 तक तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर हिसाब किताब पेश किया, ओर पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने माशूक अली चिश्ती को समाज का नया सदर चुना। सेकेट्री शकील अहमद (शेखू), खजांची गुलजार बेहलीम को चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने नई कमेटी का माला पहनाकर इस्तकबाल किया। ओर समाज की भलाई के लिए बेहतर काम करने की कमेटी से बात कही। इस दौरान बैठक में बाबू भाई, डॉक्टर हाजी अब्दुल रशीद, अलीम भाई, चाचा मंगू, छुट्टन भाई, माजिद भाई, एजाज वकार, शहज़ाद भाई, इकबाल रीगल, शाहिद भाई, चाचा बूंदु, फरीद भाई, रहीम भाई, सादिक भाई, सलीम भाई, फिरोज भाई, वसीम भाई मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।