Loading...

भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2025 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र बारां द्वारा शहीद भगत सिंह डिफेंस एकेडमी जिला बारां में शहीद दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई । इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होने बताया की शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा है कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह डिफेंस एकेडमी के निदेशक राजेश मीणा ने की कार्यक्रम में विभिन्न मंडलो के युवाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम मे शहीद भगत सिंह डिफेंस एकेडमी के निदेशक राजेश मीणा ने शहीद दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत की नींव रखने में कई आंदोलनकारियों और क्रांतिकारियों की भूमिका अहम है। इन क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। कई बार जेल गए, अंग्रेजों की प्रताड़ना झेली लेकिन हार नहीं मानी और ब्रिटिश हुकुमत को देश से बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा। इन्हीं क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। 24 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी दी जानी थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाने को लेकर भी खौफ में थी कि देशवासी उनके शहीद होने पर आक्रोशित हो जाएंगे। ऐसे में तीनों वीर सपूतों को एक रात पहले ही चुपके से फांसी दे दी गई। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। इस दिन को भारत के वीर सपूतों के बलिदान की याद में मनाते हुए शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस अवसर पर मनीष पोटर, प्रिंस पंकज कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विवेकानन्द युवा मंडल बडा के अध्यक्ष अक्षय पंकज व पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भगवती बैरवा ने आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।