महापौर की अध्यक्षता में हुई मैराथन बैठक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के दिये निर्देश
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में मैराथन बैठकें हुई। जिसके तहत सर्वप्रथम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यकारिणी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक, एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। बैठक में वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने यूएलबी क्लब, रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी, अटल पार्क आदि की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त सड़कों की त्वरित गति से मरम्मत करने के भी निर्देश दिए गए। इसी क्रम में महापौर ने कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक ली। महापौर ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को कहा कि बिना लाइसेंस के चलने वाली मीट-माँस की दुकानों पर कार्रवाई की जाए एवं ‘हलाल’ एवं ‘झटका’ भी अंकित किया जाए। दीपावली पर्व से पूर्व असहाय गोवंश को भी हिंगोनिया गौशाला में भेजा जाए। पटाखों से कोई जनहानि न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शहरी सेवा शिविर के तहत पट्टों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा शहरी सेवा शिविर में जोन स्तर पर फायर एनओसी भी समय पर जारी की जावे। उन्होंने कहा कि निगम का प्रथम कार्य सफाई है। यदि दीपावली पर घर व कार्यालय स्वच्छ किए जा रहे हैं तो शहर भी साफ हो, इसकी ज़िम्मेदारी सभी की है। एम्पावर्ड समिति की बैठक में कुल 3 प्रकरणों का निस्तारण कर नीतिगत निर्णय पारित किया गया। इस बैठक में उपविभाजन और पुनर्गठन के 6 प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
