Loading...

दो व्यापारियों के आपसी झगड़े में कई लोग घायल

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू(रॉयल पत्रिका)। शहर में पुलिस का इकबाल किस कदर खत्म हो चूका है इसकी बानगी आज चूरू जिला मुख्यालय पर देखने को मिली, जहां रेल्वे स्टेशन के सामने धर्मस्तूप चौकी के पास बीच सड़क दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले, मैन सड़क पर करीब 20 मिनट तक लोग अपनी जान बचाते इधर, उधर भागते रहे, कई व्यापारियों का दुकान के आगे रखा सामान बिखर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने 5 जनो को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो व्यापारियों में चल रही रंजिश  के बीच एक व्यापारी ने बदमाश हायर कर लिए और बदमाश रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित व्यापारी से बदसूलुकी करने लगे, व्यापारी ने जब विरोध किया तो बदमाश लाठी, डंडो से हमला करने लगे और देखते ही देखते बदमाशों और व्यापारी के बीच हुई तनातनी के बाद सड़क पर संग्राम छिड़ गया। बीच सड़क हुए इस विवाद में दो -चार लोगो के मामूली चोटें भी आयी है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।