कायमखानी छात्रावास में समाज के कई मुद्दों पर हुई चर्चा
चूरू(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर कायमखानी छात्रावास में हॉस्टल के रख- रखाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कायमखानी छात्रावास अध्यक्ष जब्बार खान अल्फखानी ने की। बैठक में छात्रावास में एकेडमी खोलने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही यहां पर बच्चों के रहने के लिए सुविधाओं पर चर्चा की गई एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। साथ ही नई कार्यकारिणी के 25 सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक में राजस्थान कायमखानी जिला अध्यक्ष मुंशी खान, रमजान खान जौईया, शमशेर भालू खान, इकबाल खान, मजीद खान सरपंच राणासर, अजीज खान सलेमखानी, अख्तर खान रूकनखानी, शाहरुख खान दौलतखानी, एडवोकेट जावेद खान, शहजाद खान, जाकिर खान के.के, गफ्फार खान, महमूद खान के.के, हबीब खान, मैनुद्दीन खान, इनायत खान, महबूब खान नसवाण आदि मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
