जयपुर की मनुहार जोशी ने कथक में पाई छात्रवृत्ति
- राष्ट्रीय मंच पर जयपुर की बेटी
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। जयपुर की मनुहार जोशी ने भारत सरकार की प्रतिष्ठित ‘यंग आर्टिस्ट फेलोशिप’ योजना के तहत कथक नृत्य में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। यह छात्रवृत्ति युवा उभरते कलाकारों को दो वर्षों तक शोध कार्य और उन्नत प्रशिक्षण के लिए प्रदान की जाती है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित वर्ष 2022–23 की सूची में राजस्थान को जहां पूरे देश के 400 में से मात्र 7 सीटें प्राप्त हुईं, वहीं मनुहार जोशी इस चयन में राज्य की एकमात्र प्रतिनिधि बनकर उभरीं हैं। मनुहार की इस उपलब्धि के पीछे उनका कठोर परिश्रम और उनके गुरुओं का मार्गदर्शन रहा है। जोशी परिवार ने सुर-ताल कला केंद्र, भावना अग्रवाल जी, लेखा निगम, उस्ताद निसार हुसैन, डॉ. समीक्षा शर्मा और कथक केंद्र नई दिल्ली के समस्त गुरुजनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। यह उपलब्धि न केवल जयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और लगन से कोई भी युवा कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
