मनोहरथाना पीपलोदी विद्यालय हादसा मासूम बच्चों की मौतों का जिम्मेदार कौन
फिरोज खांन वारसी
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के पीपलोदी गांव में बारिश से राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलोदी कि छत गिरगई यह विद्यालय काफी पुराना बताया जा रहा है पीपलोदी गांव में शुक्रवार 25 जुलाई को सुबह करीब 8:30 बजे भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की पुरानी और जर्जर बिल्डिंग की छत गिर गई जिस में 7 बच्चों की मौत हुई है,जबकि 21 का उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। वही पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई बड़े नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया,राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी झालावाड़ पहुचे, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़,संभाग आयुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे वहीं कांग्रेस पदाधिकारी और क्रांतिकारी नेता नरेश मीणा ने भी झालावाड़ चिकित्सालय के सामने धरना देकर पीड़ितों के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने एवं शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की और शिक्षा मंत्री और राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की देर शाम को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी झालावाड़ अस्पताल पहुंचकर घायलों की जनाकारी ली। वही रात्रि को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी झालावाड़ अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों से बच्चों के हालात पर चर्चा की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
