Loading...

आईपीएल मैच पर सट्टे की खाईवाली करने वाला गिरफ्तार

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। आईपीएल क्रिकेट के फाइनल मैच पर सट्टे की खाईवाली करने वाले गिरोह के खिलाफ सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यवाही के तहत पुलिस थाना रामनगरिया क्षेत्र से खाईवाल मनीष मूलचंदानी निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना रामनगरिया क्षेत्र के दक्षिणपुरी, पार्थ एलीगेन्स के फ्लैट नंबर 101 में सट्टे की खाईवाली की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फ्लैट पर दबिश दी और मौके से आरोपी मनीष मूलचंदानी को सट्टा उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 2 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 1 एलईडी टीवी मय सेटअप बॉक्स, 1 मोबाइल चार्जर एवं  लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब बरामद किया गया। पुलिस थाना रामनगरिया में मुकदमा नंबर 271/2025 धारा 3/4 आरपीजीओ, 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार मनीष मूलचंदानी ने बताया कि वह आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के फाइनल मैच पर सट्टे की खाईवाली कर रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता रहा है। उसने Saffron Exch प्लेटफॉर्म की आईडी भावेश बचयानी पुत्र अशोक कुमार बचयानी से प्राप्त कर रखी थी, जिसके माध्यम से वह सट्टे का संचालन कर रहा

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।