Loading...

पुलिस थाना चौमू जिला जयपुर पश्चिम की बडी कार्यवाही

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि दिनांक 18.11.2024 को परिवादी महेन्द्र कुमार ने थाना चौमू पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 12.11.2024 को मैं मेरे निजी काम से मोरीजा रोड चौमू से वापस घर वापस लोटा रहा था तो एक अनजान व्यक्ति ने मुझे लिफ्ट के लिये हाथ दिया जिसने पिली टी शर्ट पहन रखी थी, मैने उक्त व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और अपने घर के लिये रवाना हो गया तो उस व्यक्ति ने मुझे मोटर साइकिल पर ही पीछे बैठे ही कहा कि मुझे आस पास में कोई रूम किराये पर मिल जायेगा में पढ़ाई करता हूँ तो मैने कहा कि मै स्वयं भी रूम किराये पर देता हूँ मेरा मकान धोली मण्डी चौमू मे है तो उसने कहा कि चलो मकान दिखाओ, मैं उसे अपने घरे पर ले गया और उसे रूम दिखाने के लिये दुसरी मंजिल पर ले गया जब में उसे रूम दिखा रहा था तो उसी समय पीछे से दो अनजान व्यक्ति और आये तो मेंने उन दोनो अनजान व्यक्तियों से पुछा कि बोला भाई क्या चाहिए, क्यो आये हो तो उन दोनो अनजान व्यक्तियो ने कहां कि इस लड़के को कहा लेकर जा रहे हो तब मैने उनसे कहा कि में इसे रूम किराये पर दिखाने के लिये लाया हूँ तो उन व्यक्तियों ने मुझे कहा कि यह लड़का दो दिन से लापता है और आपके पास मिला है आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा मेरे को डराया धमकाया तो मैं भाग कर नीचे आने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे, और मेरा मोबाईल छीन लिया मोबाईल छीनने के बाद मेरे साथ धोखाधड़ी कर भय दिखाकर ब्लात्कार जैसे मुकदमें में फसाने की धमकी दी व मारपीट की, उन अनजान व्यक्तियों ने अपने खुद के मोबाईल से किसी अन्य व्यक्ति को कॉल किया आर क्यू आर कोड मागें और अपने वाटसअप पर मंगवाये उसके बाद मंगवाये गये क्यु. आर. कोड पर मेरे फोन पे में चल रहे दोनो खातों से कुल 2,00,000 रूपये निकाल लिये। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना चौमू पर मु.न. 684/2024 धारा 318(4), 316(2), 307, 308, 308(7), 308(6),115(2) BNS 2023 दर्ज कर मुलजिमान की तलाश की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये मुल्जिमान की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू अशोक चौहान आरपीएस के निर्देशन मे व थानाधिकारी चौमू प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठित कर दिशानिर्देश दिये गये।

टीम द्वारा किये गये प्रयासः गठित टीम द्वारा उच्चाधिकारियो के निर्देशन मे घटनास्थल पर

पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया। पीड़ित से जब आरोपीगणो के बारे मे मालुमात किया गया तो पीड़ित ने बताया कि मै उनको नही जानता, ना ही पहले कभी उनसे मिला। जिस पर चौमू कस्बे में ना तो पहले उनसे कभी मिला था, ना ही मेरे पास कभी उनसे कोई फोन से सम्पर्क हुआ व ना ही मैं उनके चेहरे अच्छी तरह से जानता हूं व ना ही यह पता की वे व्यक्ति किस साधन से मेरे मकान पर आये थे, मै उनको किसी भी प्रकार से नही जानता हूँ। घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे हुये सीसीटीवी कैमरो के फुटेजो को खंगाला गया साथ ही होटलो, ढाबो आदि को चैक किया गया व टोल पर गुजरने वाले संदिग्ध वाहनो की तलाश की गई। मुल्जिमानो की हरियाणा की तरफ जाने सुचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा तुरन्त हरियाणा पहुंचकर कई संदिग्ध स्थानो पर दबीश दी जाकर मुल्जिमान कमशः 1 प्रिंस निहू पुत्र श्री बीरेन्द्र उर्फ बिल्लू फौजी जाति जाट उम्र 25 साल निवासी गांव कान्हडा तहसील बाढडा पुलिस थाना बाढडा जिला चरखी दादरी हरियाणा, 2. आशुतोष पुत्र श्री जयवीर सिहं जाति जाट उम्र 23 साल निवासी ढाणी फोगाट पुलिस थाना सदर चरखी दादरी जिला चरखी दादरी हरियाणा व एक बाल अपचारी को डिटेन कि जाकर सफलता प्राप्त की। उक्त दोनो को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया तथा बालअपचारी को बाद अनुसंधान निरूद्ध किया गया। प्रकरण हाजा में गिरफ्तार मुल्जिम एवं निरूद्ध बालक से अनुसंधान जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।