Loading...

झालावाड़ राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्यवाही

झालावाड़

Follow us

Share

वाहन चोरी व दलालो के मार्फत राशि लेकर वाहन लौटाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश

फिरोज खांन वारसी

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 28 सितंबर को बताया कि जिले में बढ़ती जा रही नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुये जिले के सभी वृत्ताधिकारियो के नेतृत्व में थानो की टीम गठित कर आपराधिक प्रवृतियो के बदमाशान को चिहिन्त कर अपराधियो की धरपकड के लिए विशेष अभियान चला रखा है। गठित टीम थाना कोतवाली, बकानी, सदर, झालरापाटन की टीमो द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जाकर वाहन चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर शहर झालावाड़, थाना सदर, झालरापाटन, कोटा शहर व अन्य अज्ञात स्थानो से चुरायी गयी 30 मोटरसाईकिलो को जप्त कर वारदात में शामिल 02 वाहन चोर व 2 दलालो को गिरफ्तार करने में बडी सफलता अर्जित की है। पुलिस कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला झालावाड़ में नकबजनी, वाहन चोरी की बढती वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियो की धरपकड हेतु चिरंजीलाल मीणा अति० पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व हर्षराज सिंह खरेडा वृत्ताधिकारी वृत्त झालावाड के निकटतम सुपरविजन में थाना कोतवाली, बकानी, सदर, झालरापाटन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप वाहन चोरी, नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये चोरी की वारदात वाले स्थानो को चिन्हित कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज में आये संदिग्ध व्यक्तियो की निगरानी हेतु चोरी की घटना वाले स्थानो पर सादा वस्त्रो में पुलिस कर्मियो द्वारा निगरानी रखी जाकर वाहन चोरी करने वाली गैंग की पहचान सुनिश्श्चत की जाकर एक्शन प्लान के तहत शहर झालावाड में वाहन चुरा कर भागने वाले रास्तो पर कड़ी नाकाबंदी की जाकर वाहनो के कागजात चैक किये गये व संदिग्ध व्यक्तियो से गहनता से पूछताछ की गयी तो मोटर साइकिले चोरी की होना पाया गया। 02 अभियुक्तो को गिर० कर गहनता से अनुसधांन किया गया। शहर झालावाड, थाना सदर, झालरापाटन,बकानी, कोटा शहर व अन्य अज्ञात स्थानो से चुरायी गयी 30 मोटरसाईकिले को जप्त करने में बडी सफलता अर्जित की है एवं 2 दलालो को भी गिरफ्तार किया गया, 1 दलाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अभियुक्त सक्रिय शातिर आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व में कई प्रकरण चोरी, लूटपाट, नकबजनी व अन्य धाराओ के दर्ज है। उक्त अभियुक्तो से अनुसधांन किया जा रहा है और भी चोरी की वारदाते खुलने की उम्मीद है। वाहन चोर अभियुक्त,1. सुरेश पुत्र सावलिया जाति कंजर उम्र 30 साल निवासी जरेल थाना सदर झालावाड़, 2. विनोद पुत्र महाराम जाति कंजर उम्र 25 साल निवासी जरेल थाना सदर झालावाड़ दलाल अभियुक्त, 1.वेद राज सिंह पुत्र जुगराज सिंह राजपूत उम्र 42 साल निवासी देवनगर थाना सदर झालावाड़ 2. गजराज पुत्र हेमा जाति कंजर उम्र 50 साल निवासी बिरियाखेड़ी कला थाना सदर झालावाड़, 3. सोनू पुत्र दुर्गालाल जाति भील निवासी तीतरवासा थाना सदर झालावाड़ (फरार), तरीका वारदात- वाहन चोरो ने पूछताछ पर बताया कि वाहन चुराने के बाद गाडी की नम्बर प्लेट हटाकर या दूसरी नम्बर प्लेट लगा कर गाडी की पहचान छुपा देते है। गाडियो को छुपाकर नम्बर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाकर दलालो के मार्फत वाहन मालिको से सम्पर्क कर गाडी वापस लौटाने के एवज में बडी राशि लेकर वाहनो को सुनसान जगह पर छोड देते है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।