Loading...

मदरसा ज़ीनतुल उलूम का वार्षिकोत्सव, डीएमओ अभिषेक सिद्धा ने बताई सफलता की कुंजी

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हसनपुरा क्षेत्र के मदरसा  ज़ीनतुल उलूम (पंजीयन संख्या 910) में 16 मई को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे की प्रधानाध्यापक परवीन बानो ने की। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्धा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करने वाला पर्व है। यह हमें याद दिलाता है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सिद्धा ने मदरसों के शैक्षिक विकास पर बल देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मदरसों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, और यह भूमिका शिक्षा के माध्यम से ही निभाई जा सकती है। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यदि सभी छात्राएं सोफिया कुरैशी जैसी प्रेरणास्रोत बनें, तो भारत विश्व पटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा अनुदेशक मोहसिन खान का विशेष योगदान रहा, उन्होंने  कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।