Loading...

राजस्थान दिवस पर मदरसों  के बच्चों ने अपनी कला की प्रस्तुति दी

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के अधीन संचालित समस्त पंजीकृत मदरसों में 28 मार्च को शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार 29 मार्च को “नो बैग डे” के अवसर पर समस्त मदरसों में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थानी वेशभूषा पहनकर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।इस दिवस पर मदरसा स्टाफ एवं बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी, राजस्थानी भाषा में परिचय दिया तथा स्थानीय भाषा में भाषण , कविताएं सुनाकर कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षकों द्वारा भी राजस्थान के इतिहास ,संस्कृति, कला, विविधता के बारे में स्थानीय भाषा में बच्चों के साथ जानकारी साझा की गई। इन गतिविधियों के आयोजन से बच्चों को राजस्थान कि परंपरा ,समृद्ध इतिहास, लोक कलाओं के बारे में जानने का अवसर मिला।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।