Loading...

मदरसा अंजुमन इस्लामियां स्कूल का 12 वीं कला वर्ग का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

Jaipur

Follow us

Share

-साईमा नाज ने हासिल किए 92.60 प्रतिशत अंक

बारां, (रॉयल पत्रिका)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा गुरुवार को 12 वीं कला वर्ग का रिजल्ट घोषित किया गया। बारां शहर के मोहम्मद अशफाक भाईजान मेमोरियल मदरसा अंजुमन इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जिसमे पहले स्थान पर साईमा नाज 92.60 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर नशरा खत्री 91.20 और तीसरे स्थान पर सोबिया अंसारी 89.60 ऊपर नंबर लाकर स्कूल, अध्यापकों और मदरसा कमेटी का नाम रोशन किया। प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद अंजुमन कमेटी द्वारा अंजुमन सदर माजिद सलीम व नायब सदर जाकिर मंसूरी के नेतृत्व में मदरसे में पहुंच कर बच्चियों का माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान सेकेट्री मोहम्मद आसिफ (भाईजान), तालीम कनवीनर मोहम्मद दिलावर, मोहम्मद इसराज, प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता, पार्षद मोहम्मद शरीफ रंगरेज, अब्दुल मजीद जीरोद, प्रिंसिपल सादिक हुसैन, नासिर खान बंटी, आबिद देशवाली, इरफान मंसूरी, नासिर खान, अनवर हाशमी, तोसीफ खान, मोहम्मद हुसैन, मंसूर अली आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।